फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डडौर को नप से बाहर करने की मांग

विज्ञापन
नेरचौक के डडौर गांव के लोग एसडीएम बल्ह को मांग पत्र सौंपते हुए संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद से डडौर को बाहर न करने पर लोगों में विरोध की चिंगारी भड़क गई है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम बल्ह को ज्ञापन सौंपकर डडौर वार्ड को नगर परिषद से बाहर करने की मांग की। डडौर के पार्षद आलम राम की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने 300 लोगों ने हस्ताक्षर किया मांग पत्र एसडीएम बल्ह को सौंपा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सरकार ने सयोहल, कंसा चौक को नगर परिषद और साडा से बाहर करने का फैसला लिया है। उसी तरह डडौर को भी नगर परिषद से बाहर किया जाए। अन्यथा डडौरवासी आंदोलन की राह अपनाने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान पार्षद आलम राम, युवक मंडल प्रधान सुनील, तारा देवी, राजेश, सरला देवी, आशा कुमारी, गंगाराम, माया देवी, मोहिनी, साक्षी, राहुल, निशा, गुरुदास, विजय, विनोद, राज कुमार, शीला, गीता, कोमल, रामलाल, गौरव, दीपक, अंजना, जग्गी राम, बलबीर, दीपक, योगेश, बिट्टू, मधु करण, सुंदरलाल, परम धर्म, रेशमी मौजूद रहे।
यह है मामला
नगर परिषद नेरचौक में 11 वार्ड हैं। लोगों के विरोध के चलते सरकार 5 वार्डों को नगर परिषद क्षेत्र से बाहर कर रही है। इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। अब महज 6 वार्डों बचे हैं। अब डडौर वार्ड को भी नगर परिषद से बाहर करने की मांग उठने लगी है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद में उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा है। वार्डों का विकास नहीं हो सका है। न ही शहरी सुविधाएं लोगों को मिल सकी हैं। जब विरोध करने पर पांच वार्डों को नगर परिषद नेरचौक से बाहर किया जा सकता है तो डडौर वार्ड को क्यों नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें