फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडयाल को नगर निगम में शामिल करने पर जताया विरोध

विज्ञापन
चंडयाल पंचायत को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में बैठक करते पंचायत प्रतिनिधि और लोग। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल करने का चंडयाल पंचायत में भी विरोध शुरू हो गया है। इसको लेकर चंडयाल पंचायत की बैठक प्रधान विमला देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने कर हिस्सा लिया। सभी ने एक मत से पंचायत को नगर निगम में मिलाने की कवायद पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने कहा कि चंडयाल मुहाल की दूरी मंडी से 10 किलोमीटर है। नगर निगम में शामिल होने पर लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए मंडी जाना पड़ेगा। नगर निगम में लगने वाले भारी भरकम टैक्स का बोझ ग्रामीण नहीं उठा पाएंगे। किसानों को मिलने वाली सुविधाएं भी बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में एमसी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। जल्द ही उपायुक्त से आपत्तियां दर्ज करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें