मंडी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से पहली से 12वीं कक्षा तक क्विज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा की क्विज में मंडी शीर्ष पर रहा है। प्रारंभिक वर्ग की क्विज में प्रदेशभर के 2 लाख 42 हजार 723 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इसमें मंडी जिले के सर्वाधिक 49,536 विद्यार्थियों ने भागीदारी सुनिश्चित की। 26 सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई क्विज में प्रदेशभर में 96,123 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें मंडी जिले के सर्वाधिक 20,706 विद्यार्थियों ने भागीदारी सुनिश्चित की है।
जानकारी के अनुसार प्रारंभिक वर्ग की क्विज में ऊना के 35740, कांगड़ा के 33907, शिमला के 19270, बिलासपुर के 18256, हमीरपुर के 15504, सोलन के 28966, सिरमौर के 13421, कुल्लू के 17452, चंबा के 9072, किन्नौर के 1325 और लाहुल स्पीति के 274 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उच्चत्तर वर्ग की क्विज में ऊना जिला के 16049, कांगड़ा के 13995, शिमला के 6900, बिलासपुर के 7275, हमीरपुर के 8046, सोलन के 8842, सिरमौर के 3856, कुल्लू के 6962, चंबा के 2951, किन्नौर के 469 और लाहुल स्पीति जिले के 72 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मंडी जिले में प्रारंभिक और उच्चत्तर वर्ग की क्विज में बल्ह खंड अव्वल रहा है।
...
मंडी जिले को शीर्ष पर लाने में सभी का योगदान : अमरनाथ
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अमरनाथ राणा का कहना है कि मंडी जिले को प्रदेशभर में शीर्ष स्थान पर काबिज करने के पीछे संबंधित शिक्षा अधिकारियों, डीपीओ, बीआरसीसी और सभी शिक्षकों का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सौ फीसदी विद्यार्थियों को क्विज में जोड़ने के लिए प्रसास किए जा रहे हैं।