फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में नशे के खिलाफ दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला प्रशासन ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) हाल मंडी में नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डाॅ. मदन कुमार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। समाज एवं देश के विकास में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को भी प्रभावित करता है, इसलिए हम सब को इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए आगे आना होगा। सभी का आह्वान किया कि वे स्वयं नशामुक्त रहें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें