मंडी। ओकवुड प्राइमरी स्कूल मंडी की एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को पड्डल मैदान में आयोजित की गई। डीएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों के बीच विभिन्न दौड़ मुकाबले करवाए गए।
प्री नर्सरी की 40 मीटर दौड़ में ओजस और अलिषभा प्रथम, विहान, नाव्या द्वितीय, दक्ष, अवनी और महान्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। नर्सरी की 40 मीटर छात्र दौड़ में कक्षा ए से देवांश प्रथम, पीयूूश द्वितीय, अंश तृतीय, कक्षा बी से मयंक प्रथम, दवजीत द्वितीय, अरनव तीसरे स्थान पर रहा। बनाना रेस में देवांश प्रथम, मयंक द्वितीय, अरनव ने तृतीय स्थान हासिल किया। नर्सरी की 40 मीटर छात्रा दौड़ में कक्षा ए से स्नेहा प्रथम, जानवी द्वितीय, स्मृद्धि तृतीय, कक्षा बी से प्रियाल प्रथम, साविका द्वितीय, वैभवी तृतीय, बनाना दौड़ में स्नेहा प्रथम, अर्शिया द्वितीय, प्रियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
केजी कक्षा की 50 मीटर छात्र दौड़ में कक्षा ए से अंश प्रथम, आरव द्वितीय, साहिल तृतीय, कक्षा बी से लक्ष्य प्रथम, गुणवंश द्वितीय, गिरीश तृतीय, फ्रॉग रेस में अंश प्रथम, गुणवंश द्वितीय, हर्शित ने तीसरा स्थान हासिल किया। केजी की 50 मीटर छात्रा दौड़ में कक्षा ए से लावन्या प्रथम, हृदयांशी द्वितीय, रवलीन तृतीय, कक्षा बी से श्रृजन्या प्रथम, चाहत द्वितीय, सुखमन तृतीय, फ्रॉग रेस में लावन्या प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, श्रृजन्या तृतीय, पहली कक्षा की 80 मीटर छात्र दौड़ में कक्षा ए से अभ्युदय प्रथम, हरकीरत द्वितीय, अर्चित वर्मा तृतीय, कक्षा बी से दीक्षा प्रथम, मोक्षित द्वितीय, हनूव शर्मा तृतीय, बिंदी दौड़ में अनिकेत प्रथम, भार्गव मल्होत्रा द्वितीय, हरकीरत सिंह तृतीय, छात्रा दौड़ में कक्षा ए से दीपाक्षी कपूर प्रथम, अंतरा द्वितीय, अन्या शर्मा तीसरे स्थान पर रही।
कक्षा बी से सारिका प्रथम, आरोही द्वितीय, कहांक ने तीसरा, बिंदी दौड़ में जानवी प्रथम, सारिका द्वितीय, देवाश्री ने तीसरा, दूसरी कक्षा की सौ मीटर छात्र दौड़ में अमृतपाल प्रथम, मृगस्या द्वितीय, कनिष्क तृतीय, छात्रा दौड़ में फिजा प्रथम, शिवांगी द्वितीय, लवन्या तृतीय, सैक रेस में अमृतपाल प्रथम, मृगस्या द्वितीय, शिवांगी तृतीय, तीसरी कक्षा की 100 मीटर छात्र दौड़ में विक्रमादित्य प्रथम, सावया द्वितीय, विनायक तृतीय, छात्रा वर्ग में ओशीन प्रथम, किंजल द्वितीय, ईशिता तृतीय, थ्री लेग रेस में विक्रमादित्य व पुष्कर प्रथम, ऋषि व चंद्रभानू द्वितीय, विनायक और परीक्षित तृतीय, छात्रा दौड़ में अनन्या व ईशिता प्रथम, पायल व ओशीन द्वितीय, आनवी और किंजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।