फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरसात में बढ़ने लगे डायरिया, पीलिया और बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन पहुंच रहे 25 से 30 मरीज
विज्ञापन

पुरुष मेडिकल वार्ड में रोजाना दाखिल हो रहे दो से तीन मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। बरसात का मौसम शुरू होते ही जिले के अस्पतालों में डायरिया, पीलिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां लिखकर घर भेज रहे हैं, जबकि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में प्रतिदिन करीब 1,200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें 25 से 30 मरीज डायरिया और पीलिया से पीड़ित पाए जा रहे हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। वर्तमान में पुरुष मेडिकल वार्ड में उल्टी-दस्त से पीड़ित करीब 12 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि पीलिया के दो और बुखार से पीड़ित पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ये मरीज किसी एक क्षेत्र के न होकर जिले के विभिन्न हिस्सों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ बरसात के मौसम में जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए भी अभियान चला रहा है। आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को डायरिया, पीलिया समेत अन्य बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विभाग लोगों को पेयजल टंकियों की नियमित सफाई करने, जल शक्ति विभाग की आपूर्ति वाले नलों का ही पानी पीने और प्राकृतिक जल स्रोतों के पानी का उपयोग न करने की सलाह दे रहा है। विभाग का कहना है कि बरसात के दौरान प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी दूषित हो सकता है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में सीवरेज लाइनों से रिसाव की संभावना भी बनी रहती है, जिससे जल प्रदूषित हो सकता है। लोगों को व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। उधर, जल शक्ति विभाग भी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पेयजल भंडारण टैंकों की क्लोरीनेशन कराने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
बरसात में बरतें सावधानी, बीमार होने पर तुरंत लें उपचार : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह प्रयासरत है। बरसात के मौसम में जलजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अस्पताल में उपचाराधीन मरीज किसी एक क्षेत्र से नहीं हैं और सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, ताजा भोजन करें, पानी को उबालकर ठंडा होने के बाद ही पीएं तथा घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय परामर्श और उपचार लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें