एनटीपीसी कोल डैम स्टेशन में मीडिया संवाद बैठक को संबोधित करते परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर। स्रो
सुंदरनगर (मंडी)। एनटीपीसी कोल डैम परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर का कहना है कि एनटीपीसी महारत्न कंपनी है जो अब दुनिया की बेहतरीन विद्युत उत्पादक कंपनी बनने की दिशा की ओर अग्रसर है। कहा कि विद्युत उत्पादक कंपनी देश में 70 प्रतिशत विद्युत उत्पादन की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रही है।
76,541 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने वाली यह कंपनी अब ग्रीन एनर्जी की ओर भी कदम बढ़ा रही है। जल विद्युत उत्पादन के अलावा सोलर एनर्जी, हाइड्रोजन और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी एनटीपीसी के कदम बढ़ने लगे हैं। 800 मेगावाट की कोल डैम परियोजना के आवासीय क्षेत्र में 330 किलो वाट का सोलर प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है। संवाद