मंडी। जिले में छात्र राजनीति के चुनाव में एनएसयूआई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिलाषी यूनिवर्सिटी और गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर समेत कई शिक्षण संस्थानों में जीत दर्ज की।
भारी मतों से मिली इस सफलता से संगठन ने छात्र राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई।
अभिलाषी यूनिवर्सिटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भानु पंडित ने अपनी जीत का श्रेय इंडियन यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल ठाकुर और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले सभी साथियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की है, जिन्होंने हर परिस्थिति में साथ निभाया।
भानु पंडित ने कहा कि एनएसयूआई विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस जीत से छात्र हितों की आवाज और मजबूत होगी। संवाद