हिमाचल का आरडीजी खत्म करने पर भड़की एनएसयूआई मंडी की ओर से केंद्र सरकार का पुतला जलाते हुए। संव
- फोटो : शॉर्ट सर्किट से चूड़ी के गोदाम में लगी आग। वीडियो ग्रैव
मंडी। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों में आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) खत्म करने पर एनएसयूआई ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मंडी में केंद्र सरकार का पुतला फूंका है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिमाचल भाजपा सांसदों को भी आड़े हाथों लिया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आरडीजी खत्म कर हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ अन्याय किया है। हिमाचल विरोधी यह बजट जब तैयार किया जा रहा था तो तब हिमाचली सांसद भी वहीं मौजूद थे। भाजपा सांसदों ने इसका विरोध नहीं किया। यूं तो अनुराग ठाकुर को हिमाचली छोकरा कहा जाता है, लेकिन उन्होंने एक बार भी यह नहीं सोचा कि प्रदेश अभी आपदा के जख्मों से उभरा तक नहीं है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होने पर केंद्र की मोदी सरकार ने भेदभाव की यह नीति अपनाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि एनएसयूआई केंद्र सरकार की इस नीति को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। आने वाले समय में भी केंद्र सरकार के खिलाफ एनएसयूआई का विरोध जारी रहेगा। संवाद