सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नबाही में शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ एनएसएस के पूर्व राज्य समन्वयक एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिलीप ठाकुर ने किया।
एनएसएस के पूर्व राज्य सहायक समन्वयक एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कृष्ण चंद विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। इस दौरान स्वयं सेवियों से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है, जो उनमें अनुशासन, सेवा-भावना एवं नेतृत्व कौशल का विकास करती है। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र व अमिता ने बताया कि शिविर में कुल 34 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। संवाद