फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अब 4 अप्रैल से बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वल्लभ काॅलेज से बीएड प्रशिक्षुओं को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल नए सिरे से जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 4 अप्रैल से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के बाद वल्लभ कॉलेज मंडी के 100 बीएड प्रशिक्षुओं को अन्य निजी बीएड कॉलेजों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक फार्म अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं, ताकि छात्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकें।
विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले निजी बीएड कॉलेजों में ही इन प्रशिक्षुओं को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर पर की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित न हो।
विज्ञापन

विश्व विद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षाओं को निर्धारित समय पर आयोजित कराने और छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वह समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

बाक्स
न्यायालय के आदेशों के बाद राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षुओं को अन्य निजी बीएड काॅॅलेजों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए वेबसाइट पर फार्म अपलोड कर दिया गया है। 4 अप्रैल से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। डॉ. सुनील ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक, सरदार पटेल विश्व विद्यालय मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें