फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अब जोगिंद्रनगर अस्पताल में हो सकेंगे ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पांच माह बाद पथरी, अपेंडिक्स और गायनी के मरीजों के ऑपरेशन शुरू होंगे। पैथोलॉजी विभाग और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ चिकित्सक ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे शल्य चिकित्सा के मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अगस्त 2025 से ठप पड़ी ऑपरेशन सुविधा नए साल में शुरू करने पर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों ने खुशी जताई है। नागरिक अस्पताल में शल्य एवं गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति के बाद एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती न होने से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे।
अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की सुविधा है, लेकिन एनेस्थीसिया का चिकित्सक न होने से दिक्कतें आ रही थीं। अब एनेस्थीसिया विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति से ऑपरेशन सुविधा का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या 15 तक पहुंच चुकी है। चिकित्सकों के स्वीकृत पद 19 हैं।
विज्ञापन

....
जोगिंद्रनगर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। करीब 15 चिकित्सकों की तैनाती स्थानीय अस्पताल में कर दी गई है। शिशु, हड्डी और आंख, कान, गला एवं नाक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक भी स्थानीय अस्पताल में जल्द कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

-डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें