फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्तर पर शुरू होगा कोर्फबाल

Tue, 28 Jun 2016 05:47 PM IST
मंडी
विज्ञापन
कोरफबाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल बोर्ड ने यूनिवर्सिटी स्तर की प्रतियोगिताओं में कोर्फबाल को शामिल करने का आश्वासन दिया है। इससे कॉलेजों में पढ़ने वाले कोर्फबाल खिलाड़ियों को अपने खेल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



हर राज्य की मांग पर अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ ने कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर कोर्फबाल को शामिल करने की सिफारिश विश्वविद्यालय खेल बोर्ड से की है। इसे लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के सदस्यों से दिल्ली में मिला है। बोर्ड के आश्वासन से देशभर के कॉलेजों में कोर्फबाल की प्रतियोगिताएं होने की उम्मीद जगी है। हिमाचल में मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, सोलन सिरमौर, कांगड़ा, ऊना और शिमला जिलों के कॉलेजों में कोर्फबाल के खिलाड़ी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।


अखिल भारतीय स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी कोर्फबाल को रेफरी का प्रशिक्षण देकर प्रत्येक राज्य में खेल के प्रशिक्षक तैयार किए हैं। अखिल भारतीय कोर्फबाल फेडरेशन के अध्यक्ष मनुज चौहान ने बताया कि सभी राज्यों में कोर्फबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। कोर्फबाल को स्कूली खेलों और कॉलेज स्तर पर जल्द शुरू किया जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के पदाधिकारियों ने इंटर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाने का आश्वासन दिया है। हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बंशी राम सुमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेस राम राठौर, ऊषा ठाकुर, उपाध्यक्ष सतीष शर्मा, दौलत राम, मेघ सिंह, डा. नरेश ठाकुर, प्रियंका, सचिव देवदत्त प्रेमी, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, शशि कांत कांगड़ा, दत्ता राम कुल्लू, विनोद कुमार चंबा, भुवनेश कटोच, रामचंद भारद्वाज, ओम चंद किन्नौर, लखिया राम कांगड़ा, ऊना, एचसी पठानिया, लता पठानिया, राकेश कुमार, धनी राम, राहुल, प्रवीण ने स्कूलों और विश्वविद्यालय स्तर पर कोर्फबाल को शामिल करने के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें