फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अब करसोग अस्पताल में मिलेगी कंप्यूटर से टाइप की गई प्रिंटेड पर्ची

Sat, 18 Oct 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राज्य सरकार के डिजिटल हेल्थ मिशन को आगे बढ़ाते हुए सिविल अस्पताल करसोग ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल में डिजिटल कंप्यूटराइज्ड प्रिस्क्रिप्शन सिस्टम का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस नई प्रणाली के तहत अब मरीजों को हाथ से लिखी पर्ची के बजाय कंप्यूटर से टाइप की गई प्रिंटेड पर्ची मिलेगी। इससे दवाइयों के नाम और उनकी मात्रा स्पष्ट रूप से पढ़ी जा सकेगी, जिससे किसी भी तरह की गलतफहमी या दवा संबंधी त्रुटि की संभावना समाप्त हो जाएगी।
डिजिटल पर्ची से मरीजों को भी लाभ होगा क्योंकि वे अपनी दवाई की जानकारी और उपयोग विधि आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही डॉक्टरों के लिए भी यह प्रणाली समय की बचत करेगी, क्योंकि हाथ से दवाई लिखने में लगने वाला अतिरिक्त समय अब बचेगा। सिविल अस्पताल करसोग में पहले ही आभा आईडी के माध्यम से ऑनलाइन पर्ची प्रणाली शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा अस्पताल में एक्सरे सेवाओं को भी पूरी तरह डिजिटलाइज किया जा चुका है।
विज्ञापन

उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि आने वाले समय में सभी मरीजों को कंप्यूटराइज्ड प्रिंटेड पर्ची प्रदान की जाएगी। इससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों में वृद्धि होगी। यह पहल करसोग को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें