फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी शहर में पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास, व्यक्ति ने कार से ही मार दी छलांग

Sat, 18 Oct 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर में पुलिस गिरफ्त से भागने की को​शिश करते व्य​क्ति को पकड़ कर शहरी पुलिस चौकी ले जाते ज
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय में शुक्रवार शाम शिकायत पर पकड़ कर लाए गए व्यक्ति ने पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। व्यक्ति ने अचानक कार से ही छलांग लगा दी। आनन-फानन में पुलिस जवानों ने उसे काबू किया और शहरी पुलिस चौकी पहुंचाया। इस दौरान व्यक्ति पुलिस से उलझता रहा। इस दृश्य को देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। इसी व्यक्ति ने 90 हजार रुपये छीनने की झूठी शिकायत के जरिये ने पुलिस को गुमराह किया।
विज्ञापन

दरअसल शहरी चौकी पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार दोपहर को सूचना आई कि 90 हजार रुपये छीनकर युवक भाग गए हैं। मंडी बाईपास के पास काले रंग की कार बीच सड़क पर खड़ी है। इस पर हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर मौके को रवाना हुए। पुलिस ने जांच पड़ताल की और तथ्य जुटाए। जांच में पाया गया कि ट्रक मालिक व चालक गुलाब सिंह ने ही पुलिस को सूचना दी थी कि उसके 90 हजार छीनकर युवक भागे हैं। जांच में सामने आया कि गुलाब सिंह निवासी रंधाड़ा व अन्य दो लड़के आपस में नशा कर रहे थे। इसी बीच आपस में कहासुनी हो गई और दोनों लड़के वहां से चले गए। इन दोनों का पीछा करते हुए वह कार तक पहुंचा, ऐसे में कार सवार भाग निकले।
गुलाब सिंह को मौके से मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी ले जाते हुए सेरी मंच के पास उसने कार से अचानक छलांग मार दी। इस पर पुलिस जवान पकड़कर उसे शहरी पुलिस चौकी ले आए। यहां पूछताछ के बाद गुलाब सिंह ने लिखित माफीनामा भी दिया है और कबूल किया कि युवकों को फंसाने के लिए सारा ड्रामा रचा था। पुलिस को गुलाब सिंह के पर्स से 27 हजार रुपये बरामद हुए। उधर, शहरी पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें