फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, मंडी संसदीय क्षेत्र से दो ने भरे नामांकन पत्र

Tue, 07 May 2024 08:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने अधिसूचना जारी कर दी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार सात से 14 मई, 2024 तक किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 11ः00 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) मंडी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 17 मई दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक जून को सुबह सात बजे से शाम 6ः00 बजे तक मतदान होगा।
उधर, लोकसभा चुनाव अधिसूचना जारी होते ही पहले दिन मंडी संसदीय क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंडी संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने देते हुए बताया कि पहला नामांकन 45 वर्षीय महेश कुमार सैणी पुत्र बेसर राम सैणी गांव सिहन डाकघर गागल तहसील बल्ह जिला मंडी ने हिमाचल जनता पार्टी की ओर से भरा है।
विज्ञापन

इसके अलावा 38 वर्षीय आशुतोष महंत पुत्र तारा चंद महंत निवासी मकान नंबर 273, वार्ड नंबर नौ, समीप नरसिंग मंदिर, ढालपुर, जिला कुल्लू ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें