फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पशु को बेसहारा छोड़ने पर नोटिस, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दो दिनाें से कान पर टैग लगे पशु धन को बेसहारा छोड़े जाने पर नगर निगम मंडी ने संज्ञान लेते हुए उसके मालिक का पता लगा कर नाेटिस जारी किया है। साथ में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। सात दिनों में स्पष्टीकरण न देने पर पशु मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम मंडी के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि दो दिनों से खलियार वार्ड में कान पर टैग लगे एक बेसहारा पशु को यहां से वहां भटकता देखने पर इस बारे में नगर निगम आयुक्त को अवगत करवाया गया। उन्होंने इस मामले में पशु पालन विभाग से मदद लेने के निर्देश देते हुए पशु मालिक का पता लगाने को कहा। निगम टीम ने पशु पालन विभाग की मदद से उसके मालिक का पता लगाया और शनिवार को आयुक्त के माध्यम से उसे नोटिस जारी कर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई। उन्होंने बताया कि यदि पशु मालिक सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण नहीं देता है तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई अपनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें