फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुहड़ा वार्ड में एक स्कूल सहित 12 घरों में सीवर कनेक्शन नहीं

Thu, 20 Jun 2024 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुहड़ा वार्ड में निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा की अध्यक्षता में औचक निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के वार्ड-10 में एक स्कूल सहित 12 घर अभी तक सीवरेज सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में घरों की गंदगी खुले में बह रही है। नगर निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को निगम की टीम ने जलशक्ति विभाग के साथ सुहड़ा वार्ड का दौरा किया तो यह बात सामने आई। कई जगह कोर्ट केस और आपसी विवाद के चलते वार्ड में घर सीवरेज सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों के साथ पार्षद नेहा कुमारी ने वार्ड में पानी की समस्या का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि वार्ड में दो समय पानी आता है, लेकिन घरों के ऊपर रखीं टंकियां तक नहीं भर पाती हैं। उन्होंने लव कुश कालोनी की पानी की समस्या भी अधिकारियों के समक्ष उठाई और खड्ड के किनारे घरों के साथ डंगे लगाने की मांग रखी। इस दौरान कई जगह सीवरेज पाइपलाइन लीक होने की शिकायतें भी मिलीं, जिन्हें जल शक्ति विभाग ने जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया।
सुहड़ा की पार्षद नेहा कुमारी ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर अब लोगों के साथ जलशक्ति विभाग के एक्सईएन से मिला जाएगा। वहीं, वार्ड में निर्माणाधीन एक स्कूल के शौचालय से बह रही गंदगी को लेकर शिक्षा विभाग के साथ पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन


योजना से जुड़ेंगे सभी घर
जलशक्ति विभाग के साथ सुहड़ा वार्ड का औचक निरीक्षण किया। कोर्ट केस और लोगों की आपसी खींचतान के कारण 12 घरों को सीवेज कनेक्शन नहीं मिले है। जल्द मामलों को निपटाकर उन्हें सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को भी निर्देश दे दिए हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम गंभीर है।
विज्ञापन


- विकास शर्मा, सह आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें