फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विसर्जन नहीं, मंदिरों में सजेंगे गणपति बप्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। शहर और आसपास करीब 20 पंडालों में गणपति उत्सव आयोजित किए गए। इस बार सुंदरनगर के तीन पंडालों में आयोजकों ने गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन न करने का निर्णय लिया है। बीबीएमबी कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर पंडाल प्रबंधकों ने एक साल पूर्व ही गणपति विसर्जन बंद कर दिया था।
विज्ञापन

धारंडा और हराबाग में सजाए गए पंडाल प्रबंधकों ने भी गणपति विसर्जन न करने का निर्णय लिया है। सिर्फ शोभायात्रा निकाली जाएगी। काॅलोनी पंडाल के अध्यक्ष प्रवीण कपिला ने गणपति विसर्जन न करने को पर्यावरण और धर्म के हिसाब से तर्कसंगत बताया है। धारंडा पंडाल के प्रवक्ता राज ने बताया कि इस बार 65 हजार की राशि से एक काष्ठ नक्काशी की गणपति प्रतिमा तैयार करवाई है। इसी गणपति को हर साल गणपति उत्सव पर स्थापित किया जाएगा। हराबाग पंडाल के प्रधान नीरज ने बताया कि विद्वानों की राय के बाद गणपति विसर्जन करना बंद कर दिया है।

....
लकी ड्राॅ में कुलदीप को मिली स्कूटी
सुंदरनगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रहे गणपति उत्सव में रिद्धि सिद्धि शुभ लकी ड्राॅ शुक्रवार देर रात निकाला गया। कमेटी के प्रधान प्रवीन कपिला ने बताया कि गणपति उत्सव की आखिरी संध्या पर लॉटरी का ड्राॅ निकाला गया। इसमें बीबीएमबी के कर्मचारी कुलदीप कुमार ने पहले इनाम के रूप में स्कूटी जीती है। इस स्कूटी की चाबी महावीर पब्लिक स्कूल की एमडी अनुराधा जैन ने विजेता को थमाई। अनिल शर्मा, रविकांत, स्नेहा और साक्षी ने सांत्वना पुरस्कार जीते। उन्होंने कहा इस लकी ड्राॅ से जो भी राशि प्राप्त हुई उससे मंदिर के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें