गोहर (मंडी)। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (टेक्नो सिम ट्रेनिंग सर्विस) गुड़गांव हरियाणा द्वारा ऑपरेटर ट्रेनी के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए पुरुष उम्मीदवारों के साक्षात्कार नौ जुलाई को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय गोहर में होंगे।
उप रोजगार कार्यालय गोहर के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि ऑपरेटर ट्रेनी के पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक की योग्यता दसवीं पास है, जबकि आयु 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित आवेदक को प्रतिमाह 16500 रुपये अतिरिक्त भत्ता सहित दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अध्ययन, सामग्री ड्रेस, अटेंडेंस, बोनस व हेल्थ इंश्योरेंस भी जाएगी। चयनित आवेदक की नियुक्ति गुड़गांव और मानेसर हरियाणा में की जाएगी।
राकेश कुमार ने बताया कि उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बायोडाटा, रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उपरोजगार कार्यालय गोहर में साक्षात्कार के लिए नियोक्ता के समक्ष उपस्थित हों। उन्होंने साफ किया कि इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य मानदेय देय नहीं होगा।