फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वें दिन भी बहाल नहीं हो पाया एनएच

विज्ञापन
कोटरोपी घटनास्थल पर एनएच की फिलिंग के लिए लगाया गया टिपर। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
पधर (मंडी)। कोटरोपी घटनास्थल में एनएच 10वें दिन भी बहाल नहीं हो पाया। एनएचएआई ने यहां अस्थायी तौर पर मार्ग को बहाल कर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करने का दावा किया था, लेकिन एनएचएआई अब खुद ही इस मामले में लेटलतीफी बरत रहा है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। एक मात्र छोटा टिपर तैनात किया गया है जिस वजह से कार्य मे देरी हो रही है।
विज्ञापन

एनएच बहाल ना होने पर अब स्थानीय लोगों ने एनएचएआई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों सेवानिवृत्त इंजीनियर एमएल चंदेल, संजय शर्मा, एलएस कल्याण, टेक सिंह, चिंतामणि, राजेश कुमार, बीरी सिंह, अनंत राम, पृथ्वी सिंह और महेश कुमार ने मांग उठाई है कि कोटरोपी घटनास्थल पर एनएच राज्य सरकार के अधीन किया जाए। घटासनी से लेकर गवाली तक खस्ताहाल एनएच को दुरुस्त करने का कार्य भी कछुआ चाल से चला हुआ है।
गुस्साए ग्रामीणों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि मंगलवार को एनएच बहाल नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करेंगे।
कोट्स
मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई लगातार राहत कार्य में जुटा है। आने वाले समय में किसी भी प्रकार का जोखिम ना रहे इसे ध्यान में रखते हुए कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल जोशी, साइट इंजीनियर एनएचएआई
प्रशासन समय-समय पर घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहा है। एनएचएआई को कार्य में तेजी लाने के लिए और टिपर बढ़ाने के आदेश दिए जाएंगे।
संजीत ठाकुर, एसडीएम, पधर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें