फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लवांडी के पास एनएच धंसा, आवाजाही अवरुद्ध

विज्ञापन
पधर उपमंडल के लवांडी के निकट अवरुद्ध मंडी पठानकोट सड़क मार्ग।  स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पधर (मंडी)। बारिश के कारण सोमवार को लवांडी के पास भूस्खलन से मंडी-पठानकोट एनएच फिर से बंद हो गया। इस बीच प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों पर सफर करने की एडवाइजरी जारी की। लवांडी के पास जमीन धंसने से मार्ग बार-बार टूट रहा है। सड़क पर रुक रहे पानी और स्थायी रूप से पानी की निकासी न होने से यहां भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ी की ओर खोदाई करके बनाया गया मार्ग फिर टूट गया। सोमवार सुबह मार्ग बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय के साथ सटे लवांडी से यात्रियों को पैदल मंडी के लिए रवाना होना पड़ा। स्पाट पर भारी दलदल होने से यात्रियों को एलएनटी मशीन से आर पार करना पड़ा।
दोपहर करीब पौने तीन बजे हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोला गया। लगातार हो रही बारिश से राहत कार्य पूरे दिन भर प्रभावित होता रहा। इस बीच लोगों को वाया कटिंढी-डायनापार्क, द्रंग, अपर बिजनी मैगल वैकल्पिक मार्गों से सफर करना पड़ा। पधर के एसडीएम सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि हाईवे को खोलने का कार्य चला हुआ। हाईवे बहाल होने पर प्रशासन लोगों को सूचित कर देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें