फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनएच-305 की बदहाली, 27 अप्रैल को दो घंटा चक्का जाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के माध्यम प्रदेश सरकार को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बालीचौकी (मंडी)। औट-लुहरी नेशनल हाईवे-305 की पिछले 5-6 वर्षों से खस्ताहालत को लेकर व्यापार मंडल बालीचौकी और विभिन्न स्थानीय संगठनों का धैर्य अब जवाब दे गया है। वीरवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर औट से जलोड़ी तक के दर्जनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम बालीचौकी बचित्र सिंह के माध्यम सरकार और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिस ठेकेदार को मरम्मत का जिम्मा सौंपा गया है, यदि उसने तुरंत धरातल पर काम शुरू नहीं किया तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है, जिससे पर्यटन और स्थानीय व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से अल्टीमेटम देते हुए संगठनों ने कहा कि यदि मरम्मत कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ, तो 27 अप्रैल को बालीचौकी जीरो चौक पर दोपहर के समय दो घंटे के लिए यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस चक्का जाम और घेराव से उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए प्रशासन, एनएच-305 के अधिकारी और सरकार पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष यशवंत शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, बालीचौकी प्रधान प्रदीप शर्मा, लोकेंद्र कुमार, धनदेव, बालीचौकी पंचायत के पूर्व प्रधान बलदेव शर्मा, किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा, लाल सिंह, तिलक राज, पवन कुमार और संजीव कुमार सहित क्षेत्र के अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें