फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू में नेताजी का पराक्रम किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी की इतिहास सोसायटी, इतिहास विभाग ने पराक्रम दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को समर्पित संगोष्ठी का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान का स्मरण करना और युवाओं को प्रेरित करना रहा। संगोष्ठी का उद्घाटन कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने किया।
विज्ञापन

प्रो. अवस्थी ने कहा कि नेताजी का जीवन और उनके विचार आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। पराक्रम दिवस उनके योगदान की याद दिलाता है। मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय सतपुली, उत्तराखंड के प्राचार्य आचार्य संजय कुमार ने नेताजी के नेतृत्व और आजाद हिंद फौज के महत्व पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम के अध्यक्ष आचार्य अनुपमा सिंह ने कहा कि नेताजी ने अपने जीवन और संघर्ष से यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प और बलिदान से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संगोष्ठी संयोजक डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि पराक्रम दिवस भारत में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। संगोष्ठी में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से आचार्य परवेज नाजिर, उत्तराखंड से आचार्य सराज मोहम्मद, डॉ. नीरज. डॉ. अर्जुन, पटना से डॉ. दिव्या, डॉ. मनीता याधव, डॉ. मनवीर, डॉ. पार्थ सार्थ आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें