फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रायोजकों से करवाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं : रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए बैठक आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन की जिला प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। महोत्सव की वित्तीय व्यवस्था संबंधी प्रबंधन के लिए गठित वित्तीय उपसमिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर की अध्यक्षता में हुई।
वीरवार को आयोजित बैठक में एडीसी रोहित राठौर ने बताया कि 27 फरवरी से चार मार्च तक आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव को आकर्षक मनाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव के लिए पड्डल मैदान आवंटन, स्मारिका विज्ञापन और महाशिवरात्रि योगदान टिकट आदि से सहयोग राशि एकत्र की जाती है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि योगदान टिकट जिला राजस्व अधिकारी के माध्यम से जिले के सभी विभागों को वितरित की जा चुकी हैं। उन्होंने सभी विभागों से टिकटों की बिक्री समय रहते सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पुलिस, नगर निगम, आबकारी एवं कराधान, उद्योग और खनन विभाग, अन्य गैर-सरकारी संस्थानों और व्यापार मंडलों से भी वित्तीय संसाधन में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बताया कि मेले में खेलकूद गतिविधियों और सांस्कृतिक संध्याएं प्रायोजकों के सौजन्य से करवाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने दानी सज्जनों से अपील की है कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सक्रियता से भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डाॅ. मदन कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें