फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक को मिली जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड डिवीजन और डीएसपी कार्यालय की सौगात

विज्ञापन
कंसा चौक में रथ पर सवार होकर जाते सीएम सुक्खू व अन्य नेता । स्त्रोत- जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
सीएम ने 136.25 करोड़ रुपये की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंसा चौक (मंडी)। जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकासात्मक घोषणाएं कीं। उन्होंने नेरचौक में जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के डिवीजन तथा डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने बल्ह क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के लिए तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।
डंपिंग साइट के लिए एक करोड़ रुपये, कंसा स्टेडियम की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये तथा लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रिडू, नालू तथा सरयाड सड़क को पक्का करने के लिए 60 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित महिला मंडलों के लिए 35-35 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने गुरकोटा में आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बल्ह क्षेत्र के कंसा मैदान में बल्ह, नाचन, मंडी सदर और करसोग विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित 136.25 करोड़ रुपये की लागत वाली 21 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 10.73 करोड़ रुपये की लागत से चंडियाल-पिपली-कुठवाड़ी-कांडी-तारापुर-खारसी-मनसा माता मंदिर डोला-टिक्कर सड़क के मेटलिंग एवं टारिंग कार्य, 8.28 करोड़ रुपये की सकरोहा-नैना माता मंदिर पिपली-नदौल-कासला-मलवाणा सड़क, 5.11 करोड़ रुपये की लखवाण-डहणू-भनशोट-रठोल-अंद्रेटा-मैरामसीत सड़क तथा 3.08 करोड़ रुपये की टांडा-कोहला-टिक्करी-कावलकोट सिद्धकोठी (वाया बाबा बालक नाथ मंदिर)-थपला-गोभोल गलू सड़क का उद्घाटन किया।
3.51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डोयडा पुल-छजवाण-खाबू पंचायत घर-दूसरा खाबू से दरबयास सड़क, 2.08 करोड़ रुपये की लागत से नेरचौक में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय भवन, 25.89 करोड़ रुपये की लागत से नेरचौक-रत्ती-कलखर सड़क के उन्नयन कार्य, बैहना में 32 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा कोठी में 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषधालय भवन का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने बल्ह तहसील में जल शक्ति विभाग उपमंडल रिवालसर के तहत बस्तियों के लिए 43.91 करोड़ रुपये की लागत वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना, मंडी में पीआईयू डिवीजन के अंतर्गत 17.01 करोड़ रुपये की बहली-महादेव एवं नेरी-कांगर, पन्यास उठाऊ जलापूर्ति योजना, 4.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल (यू-ब्लॉक मंडी) के भवन, 38-38 लाख रुपये की लागत से निर्मित डहणू पंचायत घर तथा मलथेहड़ पंचायत घर, पंडोह (स्योग) में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित मांडव ग्रामीण हाट, बल्ह तहसील के पटवार सर्कल रजबाड़ी में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटवारखाना तथा करसोग तहसील के पटवार सर्कल करसोग में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटवारखाना का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हलयातर में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, कांगणी में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कर्मचारी आवास, 1.15 करोड़ रुपये की लागत से विकास खंड बल्ह के रत्ती में पंचायत सामुदायिक केंद्र तथा 7.38 करोड़ रुपये की लागत से बल्ह तहसील में सेकड़ खड्ड और बैहना नाला पर एफपीक्यू उपलब्ध करवाने की परियोजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से संबंधित क्षेत्रों में मूलभूत अधोसंरचना और जन सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें