फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 23 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन का शुभारंभ

विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन बारे जानकारी लेते सीएम सुक्खू। स्त्रोत- जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
सीएम ने 51 करोड़ के पीईटी स्कैन मशीन ब्लॉक की रखी आधारशिला
विज्ञापन


फैकल्टी और विद्यार्थियों से किया संवाद, आईसीयू में बढ़ेंगे 25 से 30 बेड
राज्य सरकार इस वर्ष प्रदेश में पीजी की 320 सीटें बढ़ाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित एमआरआई मशीन तथा 2.29 करोड़ रुपये की लागत वाले टर्शियरी केयर कैंसर सेंटर, लिनैक एवं सीटी-सिम्यूलेटर मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में 51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पीईटी स्कैन मशीन ब्लॉक की आधारशिला भी रखी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय में फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड लैब स्थापित की जा रही हैं। इन लैब के माध्यम से एक ही सैंपल से कई प्रकार के टेस्ट किए जा सकेंगे। इससे मरीजों को बार-बार सैंपल देने की आवश्यकता नहीं होगी और जांच प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बनेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी शिमला में पीईटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है। आईजीएमसी में पीईटी स्कैन के लिए प्रतीक्षा अवधि करीब एक महीने है, जबकि एम्स दिल्ली में मरीजों को इसके लिए करीब चार महीने तक इंतजार करना पड़ता है।
नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान में वर्तमान में 123 नर्सों की तैनाती की जा चुकी है। आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार और नर्सों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में आईसीयू की क्षमता बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आईसीयू में 25 से 30 अतिरिक्त बेड स्थापित किए जाएंगे, जिससे गंभीर मरीजों के उपचार की क्षमता में वृद्धि होगी।
राज्य सरकार इस वर्ष प्रदेश में पीजी की 320 सीटें बढ़ाने जा रही है। उन्होंने कहा कि टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के साथ-साथ नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में भी एसआरशिप शुरू करवाई गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
एमबीबीएस विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने पर विचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में अध्ययनरत एमबीबीएस विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को दुनिया में अपनाई जा रही आधुनिक स्वास्थ्य पद्धतियों एवं बेहतर चिकित्सा प्रथाओं का अनुभव करवाने के लिए विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने पर सरकार विचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें