फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेपाल त्रासदी, सुंदरनगर में प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसरोवर और नेपाल यात्रा पर गए सुंदरनगर के लोगों की मांगी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और आपदा के चलते केंद्र और हिमाचल सरकार के गृह मंत्रालयों की ओर से सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर सुंदरनगर प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने उपमंडल से नेपाल और मानसरोवर यात्रा पर गए हिमाचली नागरिकों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों को यात्रियों का पूरा विवरण जल्द साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने तहसीलदारों और बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों से नेपाल गए नागरिकों की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नेपाल या मानसरोवर गए परिजनों से संपर्क न होने या किसी अनहोनी की आशंका पर तुरंत एसडीएम कार्यालय अथवा स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। इसके अलावा निहरी और अन्य ब्लॉकों के माध्यम से पंचायतों में रह रहे नेपाली मूल के लोगों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। बीडीसी उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के बगीचों में अधिकतर स्थानीय लोग ही काम करते हैं, इसलिए नेपाली नागरिकों की संख्या कम है। बीएसएल कॉलोनी व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी सैनी ने बताया कि आपदा के बाद कॉलोनी से दो-तीन नेपाली परिवार लौट चुके हैं। व्यापार मंडल प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें