धर्मपुर (मंडी)। माकपा नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बिलासपुर में हिमाचल सरकार ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया। इसमें लाभार्थियों को ले जाने के लिए एचआरटीसी बसों हायर की गई।
इसकी जिम्मेवारी पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों व अन्य कर्मचारियों को सौंपी गई। इससे बसें न चलने पर यात्री परेशान हुए, जबकि दफ्तर भी नहीं चल पाए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारी भी इसी कामकाज में जुटे रहे। दूसरी तरफ ग्राम पंचायतों का काम भी ठप रहा। इस तरह जश्न मनाने के नाम पर विभागीय काम बंद रहे और अघोषित तौर पर सरकारी मशीनरी और पैसे का दुरूपयोग करके कांग्रेस पार्टी ने रैली कर डाली।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन करने पर रोक लगनी चाहिए। एक तरफ प्रदेश सरकार वित्तीय संकट का सामना कर रही है तो दूसरी तरफ ऐसे आयोजनों पर करोड़ों रुपये की फिजूलखर्ची कर रही है। संवाद