फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पड़ोसी पर पालतू कुत्ते को गोली से मारने का आरोप

Mon, 02 Sep 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर उपमंडल के कोटमोर्स गांव की घटना, मृत कुत्ते का हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्र के कोटमोर्स गांव में आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी पर पालतू कुत्ते को गोली से मारने का आरोप लगा है। इस संबंध में कुत्ते के मालिक ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है और सुरक्षा की भी मांग उठाई है। घटना पहली सितंबर की है। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता अंजू देवी ने बताया कि पहली सितंबर को उनका पांच वर्षीय पालतू कुत्ता विशु घर के साथ लगते जंगल में घूम रहा था। उनका आरोप है कि कुछ देर बार उनका पड़ोसी बंदूक लेकर जंगल की ओर गया। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। मौके पर जाकर देखा तो उनका कुत्ता मृत पड़ा हुआ है, जिसे गोली लगी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुत्ते को उनके पड़ोसी ने गोली से मारा है। अंजू देवी के चाचा चमन लाल ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के चलते यह हरकत की गई है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उनकी जान को भी पड़ोसी से खतरा बताया है और सुरक्षा की मांग की है। उधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। बंदूक के लाइसेंस समेत अन्य चीजों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें