गोहर में पोषण माह पर उपमंडल स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गर्भवती महिलाओं, धातृ महिलाओं और छोटे बच्चों की पोषण पूर्ति और लोगों के जीवन में पोषण के महत्व को लेकर 1 से 30 सितंबर जिलाभर में पोषण माह मनाया जा रहा है। इस अभियान को सुचारु रूप देने के लिए सोमवार को एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में कार्यालय में बैठक हुई।
एसडीएम ने अभियान के तहत लोगों में पौष्टिक आहार के साथ विभागीय योजनाओं स्वास्थ्य और जीवन शैली को बेहतर बनाने में योगदान देने पर बल देते हुए कार्यक्रम और शिविरों में शामिल होने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कृषि विभाग को निर्देश दिए कि पोषण अभियान के तहत कार्यक्रमों में प्राकृतिक खेती और मोटे अनाजों के लाभकारी गुणों के बारे लोगों को अवगत करवाएं। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश कि गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की कमी को दूर करने पर उन्हें जागरूक करना और धातृ महिलाओं के खानपान पर उन्हें जानकारी दें। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक करें। बाल परियोजना अधिकारी बीएल चौहान ने विभिन्न गतिविधियों बारे जानकारी दी। बैठक में उद्यान अधिकारी रितु शर्मा, बीईईओ गोहर जगत राम, विषयवाद विशेषज्ञ मुंशी ठाकुर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता रूप सिंह ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।