फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नौजवान सभा ने सेरी चानणी में किया प्रदर्शन

Tue, 16 May 2023 07:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने मंडी के सेरी मंच पर विरोध प्रदर्शन किया। धरने से नौजवान सभा ने सरकार का ध्यान प्रदेश में चुनावों के समय उनकी पार्टी द्वारा जारी गारंटी कार्ड की तरफ आकर्षित किया। युवाओं ने चार गारंटियों को अभी तक लागू नहीं किया है।
विज्ञापन

नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने बताया कि चार गारंटियों में युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां देने का फैसला मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लिया जाना था। 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की राशि दी जानी थी। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस करोड़ का ऋण युवा स्टार्ट अप के लिए दिया जाना था। बिना किसी गारंटी और बिना ब्याज के ऋण दिया जाना था। यह महज चुनावी घोषणा पत्र तक ही सीमित रह गई है। जनवादी नौजवान सभा ने सरकार से मांग की है कि नौजवानों के साथ किए वादों को शीघ्र पूरा किया जाए। इन सब मांगों को लेकर आने वाले दिनों में नौजवान सभा पूरे प्रदेश में जत्था निकालेगी और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करेगी। इस उपलक्ष्य पर सबीर खान, अंकुर शर्मा, पोविंदर, दीपक, अशीष, चेतन और अभिषेक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें