फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलसिंडी में प्राकृतिक खेती के दिए टिप्स

विज्ञापन
अलसिंडी गांव में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती शिविर में खाद तैयार करती महिलाएं संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। क्षेत्र की बलिंडी पंचायत के अलसिंडी में एक दिवसीय कृषि शिविर लगाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की जानकारी दी।
विज्ञापन

किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, अग्नि अस्त्र आदि तैयार करने की विधि बताई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर भीम सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती ऐसा व्यवसाय है जिस पर किसान को नाममात्र का पैसा खर्च करना पड़ता है। इसमें फायदे ही फायदे हैं। प्राकृतिक खेती से तैयार की फसल गुणवत्तापूर्ण होने के साथ-साथ किसानों को बेहतरीन दाम मिलते हैं। किसानों और बागवानों को प्रोत्साहित और जागरूक करने के लिए गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं।
विभाग के अधिकारी अंकित भंडारी और अपर्णा ने किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती आय बढ़ाने की तकनीक बताई। इस मौके पर महिला मंडल अल्याड की प्रधान शांता देवी, प्रेमी देवी, दासी देवी, किरण लता, सुभद्रा देवी, निशा देवी, निर्मला, विनती देवी, सेमी देवी, लाभ सिंह समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें