फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के ह्रास से आती है प्राकृतिक आपदा : डॉ. लेखराज शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम कनखल में चंडी अनुष्ठान में बोले ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम कनखल में आपदाओं से मुक्ति के लिए चार दिवसीय चंडी अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें जोगिंद्रनगर श्री शारदा ज्योतिष निकेतन के निदेशक और हस्तरेखा विशेषज्ञ कैप्टन पंडित डॉ. लेखराज शर्मा ने यजमान के रूप में भाग लिया। उन्होंने बताया कि जब धर्म का ह्रास होता है, तब प्राकृतिक आपदाएं प्रकोप दिखाती हैं। कहा कि आपदाओं का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।
विज्ञापन

सितंबर का महीना भी कठिन साबित होगा। मानव लगातार पृथ्वी का शोषण कर रहा है और यही प्राकृतिक प्रकोपों का मुख्य कारण है। ज्योतिषाचार्य ने भविष्यवाणी की कि सात सितंबर को पड़ने वाला चंद्रग्रहण भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। इस ग्रहण का असर राशियों पर भी देखने को मिलेगा। वृषभ, धनु और कर्क राशि वाले जातकों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-चीन रिश्तों पर भी टिप्पणी की। डॉ. शर्मा ने कहा कि सितंबर में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा, हालांकि संवाद और बातचीत की संभावनाएं भी बनी रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें