फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीस भादो का शाही स्नान स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के बनाड़ और नागचला में आयोजित होने वाला परंपरागत 20 भादो का शाही स्नान प्रशासन ने रद्द कर दिया है। भाद्रपद मास की बीसवीं तिथि को क्षेत्रवासी धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। इस बार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार भारी बरसात के कारण नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में भीड़ के बीच शाही स्नान आयोजन से लोगों की जान-माल को खतरा हो सकता है। इसलिए प्रशासन ने आदेश जारी कर इस वर्ष 20 भादो का शाही स्नान रद्द करने का निर्णय लिया है। एसडीएम ने लोगों से आग्रह किया है कि वे प्रशासन के निर्णय को सहयोग प्रदान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें