फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता भारद्वाज ने नचाया तो हरबंस ने गुदगुदाया

Sun, 20 Mar 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय भंगरोटू नलवाड़ मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम की गीता भारद्वाज के नाम रही। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने पहाड़ी गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी की धर्मपत्नी कृष्णा चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गीता भारद्वाज ने हिंदी गानों से कार्यक्रम का आगाज किया। प्रेम रत्न धन पायो, कजरा मोहब्बत वाला, झूमका गिरा रे बरेली के बाजार में गाने पर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा पहाड़ी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीता ने एक अधिया मंगाई जा रे, लाल चिड़िए सेहरी न जाना, नीरू चाली घूमदी, लाल तेरा सफा वो भौरा आदि गाने प्रस्तुत किए।

इससे पहले मंडी के हास्य कलाकार हरबंस अरोड़ा ने चुटकुलों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में समाज में फैली कुछ कुरीतियों पर प्रहार किया। मांडव्य कला मंच के संचालक एवं लोक संपर्क विभाग में सहायक लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया ने जाने कहां गए वो दिन और आने से उसके आए बहार आदि गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर सिकंदर, संजीव सूद, अमृतपाल सिंह, जसप्रीत कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें