फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरच्छवाड़ में भव्य शोभायात्रा के साथ नलवाड़ मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने किया विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन

डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र और सरकाघाट उपमंडल के तहत आयोजित होने वाला सात दिवसीय बरच्छवाड़ नलवाड़ मेला शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। शुभारंभ एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने किया। सबसे पहले एसडीएम सहित अन्य गण्यमान्य लोगों ने माता नबाही देवी के मंदिर में जाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और फिर त्रिवेणीघाट पहुंचे। यहां मुख्यातिथि सहित सभी अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा की शुरूआत हुई।
शोभायात्रा में क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक देवी-देवताओं ने शिरकत की। ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ लोग झूमते-नाचते हुए बरच्छवाड़ मेला मैदान पहुंचे, जहां एसडीएम ने विधिवत रूप से इस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन करके उनका अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी को मेले की बधाई दी और वक्त के साथ मेले का स्वरूप भी बदला है। आज लोग प्राचीनता के साथ आधुनिकता का समावेश करते हुए इसका आयोजन करते हैं। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। डे-नाइट पेट्रोलिंग के साथ ही एंटी चिट्टा थीम के तहत खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। बास्केटबाल, वाॅलीबाल, बैडमिंटन और मिनी मैराथन भी आयोजित होगी। उन्होंने लोगों से इस मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। मेला 3 अप्रैल तक जारी रहेगा। मेले के दौरान 6 सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। मेले का समापन धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर करेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का किया अवलोकन
मेले में उपमंडल के विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनियां भी लगाई गईं। एसडीएम ने इन प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। मेले में कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, कल्याण विभाग, आयुष विभाग, जलशक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, पथ परिवहन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें