फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नारी शक्ति और युवाओं की प्रतिभा को समर्पित रहेगी लघु शिवरात्रि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में लोक संस्कृति की दिखेगी झलक
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए महिलाओं पर आधारित होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में पहली बार नारी शक्ति और युवाओं की प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 से 5 अप्रैल तक राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला आयोजित होगा। मेले की हर सांस्कृतिक संध्या को विशेष रूप से समर्पित किया गया है, जिसमें महिलाओं के नृत्य कार्यक्रम समाज में उनकी गरिमा बढ़ाने और कुरीतियों के खिलाफ संदेश देंगे।



एसडीएम मनीष चौधरी के अनुसार युवाओं को भी मंच देने के लिए विशेष सांस्कृतिक संध्या रखी गई है, जिसमें 18 से 35 वर्ष के युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चार संध्याओं में हिमाचली लोक कलाकारों के साथ बॉलीवुड कलाकार भी प्रस्तुति देंगे, जबकि एक संध्या केवल स्थानीय कलाकारों के नाम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेले की तैयारियों के तहत 60 से अधिक गायकों के ऑडिशन लिए गए। महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियां और खेल प्रतियोगिताएं भी मेले का आकर्षण होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें