फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार का मौका: नालागढ़ की कंपनी में 10 पदों पर भर्ती, मशीन ऑपरेटर और वेल्डर के लिए भी मौका; जानें

Mon, 16 Nov 2026 03:19 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नालागढ़ की कंपनी में नौकरी पाने का अवसर है। मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और क्रॉफ्ट्समैन के 10 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की कंपनी में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार का अवसर आया है। सोलन जिले के नालागढ़ स्थित मैसर्स साइलक्सा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और क्रॉफ्ट्समैन के कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए मंडी जिले के धर्मपुर और सुंदरनगर में 19 व 20 नवंबर को साक्षात्कार आयोजित होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 14 हजार से 17 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन




आईटीआई और डिप्लोमा पास पुरुष कर सकते हैं आवेदन
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है। चयनित युवाओं को नालागढ़ स्थित कंपनी में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


19 और 20 नवंबर को होंगे साक्षात्कार
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उनकी छायाप्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण प्रमाणपत्र साथ लेकर निर्धारित स्थान पर सुबह 10:30 बजे पहुंचें।

Trending Videos

तारीख साक्षात्कार का स्थान समय
19 नवंबर 2026 खंड विकास अधिकारी कार्यालय, विकास खंड धर्मपुर सुबह 10:30 बजे
20 नवंबर 2026 उपरोजगार कार्यालय, सुंदरनगर सुबह 10:30 बजे
विज्ञापन

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

भर्ती की जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 या कंपनी के मोबाइल नंबर 93500-11069 पर संपर्क किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें