फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नागचला बल्ह और वेटरनरी लीजेंड ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हटगढ़ लीजेंड क्रिकेट लीग का शानदार आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यू एजेंसी
मंडी। लीजेंड क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में हटगढ़ लीजेंड क्रिकेट लीग (रेड बॉल-2026) का मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ के खेल मैदान में शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में नागचला बल्ह लीजेंड और वेटरनरी लीजेंड ने जीत दर्ज कर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाए। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमाचल पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, द्रोह के निरीक्षक जितेंद्र भारद्वाज ने किया।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में नागचला बल्ह लीजेंड ने डिनक लीजेंड को 28 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नागचला बल्ह की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। टीम की ओर से पीके ने 41 गेंदों में 100 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि गुंजन अरोड़ा ने 44 रन बनाकर नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिनक लीजेंड की टीम नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी। डिनक की ओर से खलील ने 87 रन बनाए। गेंदबाजी में पीके और कप्तान राहुल सेन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए पीके को 1100 रुपये नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में वेटरनरी लीजेंड ने री-प्राइम लीजेंड लोअर नाचन को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लोअर नाचन की टीम ने आठ विकेट पर 180 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष भारद्वाज ने नाबाद 63 और लखन सिंह ने 43 रन का योगदान दिया। जवाब में वेटरनरी लीजेंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। राज ठाकुर ने नाबाद 78 रन, जबकि सतीश ठाकुर ने 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिले की 10 टीमों को दो पूल में बांटा गया है। प्रत्येक टीम लीग चरण में चार मुकाबले खेलेगी। दोनों पूल की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। प्रतियोगिता के विजेता को 75 हजार रुपये और उपविजेता को 50 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें