फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ढेलू में पशुशाला आग की भेंट चढ़ी, 50 हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पशुओं को सुरक्षित निकाला, कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के ढेलू गांव में मंगलवार को एक पशुशाला में अचानक आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते पशुशाला में बंधे मवेशियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

पशुशाला में रखा सूखा चारा, लकड़ी और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पशुशाला पूरी तरह जल चुकी थी। प्रभावित परिवार के मुखिया हरि सिंह निवासी ढेलू ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। दमकल विभाग के प्रभारी बंशी लाल ने बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें