फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जीप से देवदार के आठ मोछे बरामद, चालक धरा

विज्ञापन
धरोट में बरामद देवदार की अवैध लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम। स्त्रोत- विभाग - फोटो : सदर बाजार में सड़क पर लगे बिजली के पोल और सड़क तक लगी दुकानें।
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नाचन वनमंडल की टीम ने सराज क्षेत्र के धरोट में वीरवार रात एक पिकअप जीप में देवदार के आठ मोछे (नग) बरामद किए हैं। ये मोछे तस्करी कर ले जाए जा रहे थे। विभागीय टीम ने जीप को कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लिया गया है जबकि जीप में सवार दो अन्य व्यक्ति मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत 65 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है। आरोपी की पहचान जीप चालक गुरदयाल निवासी स्लोग डाकघर बस्सी तहसील चच्योट, मंडी के रूप में हुई है। किशोरी लाल गांव रठींनी और डिंपल निवासी चमोठी लम्बाथाच, तहसील थुनाग भाग निकले हैं। डीएफओ एसएस कश्यप ने मोछे बरामद होने की पुष्टि की। एसएचओ लाल चंद ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। जीप को लकड़ी सहित कब्जे में ले लिया है।
डीएफओ एसएस कश्यप ने बताया कि वीरवार रात 9 बजे वन खंड अधिकारी छडयांद सुरेश कुमार, सुनील कुमार ने धरोट में नाका लगाया था। इस दौरान एक पिकअप जीप (एचपी 32 बी 0820) को तलाशी के लिए रोका तो उसमें विभिन्न साइज के 8 देवदार के मोछे बरामद हुए। चालक से लकड़ी के दस्तावेज मांगे तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस दौरान चालक के साथ मौजूद दो अन्य व्यक्ति भाग गए। वन विभाग की टीम ने जीप और लकड़ी कब्जे में ली। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ लाल चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जीप चालक गुरदयाल को पुलिस ने उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर की अदालत में पेश किया जहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। संवाद

धरोट में बरामद देवदार की अवैध लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम। स्त्रोत- विभाग- फोटो : सदर बाजार में सड़क पर लगे बिजली के पोल और सड़क तक लगी दुकानें।

धरोट में बरामद देवदार की अवैध लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम। स्त्रोत- विभाग- फोटो : सदर बाजार में सड़क पर लगे बिजली के पोल और सड़क तक लगी दुकानें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें