बलद्वाड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत जैहमत के धबाेई नरोला गांव की बेटी मुस्कान का राष्ट्रीय हैंडबाल टीम में बतौर कप्तान के लिए चयन होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। मुस्कान हैंडबाल अकादमी मोरसिघीं (घुमारवीं) से कोचिंग ले रही हैं।
हैडबाल अकादमी मोरसिगीं के कोच सचिन चौधरी ने बताया कि मुस्कान के अच्छे प्रदर्शन को देखकर हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया एवं स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया की ओर से उसे भारतीय हैंडबाल टीम का कप्तान चुना गया है। इससे पूर्व मुस्कान पांच इंटरनेशनल मैच चीन, उज्बेकिस्तान, थाईलैंड, बहरीन और भारत में खेल चुकी हैं। हटली क्षेत्र में मुस्कान के चयन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। मुस्कान के पिता जीवन लाल विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात है जबकि माता सोनी देवी गृहिणी है। संवाद