फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास

Wed, 16 Sep 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता पर केरोसिन छिड़क आग लगाकर उसकी हत्या करने के मामले में दोषी पति को अदालत ने कठोर आजीवन कारावास की सजा का फैसला सुनाया है। इसके अलावा दोषी को दो हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा। जुर्माना राशि में अदा नहीं करने पर उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलदेव सिंह के न्यायालय ने सदर तहसील के दानजोली (बग्गी) निवासी गोपाल सिंह पुत्र चेतराम के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत अभियोग साबित होने पर उक्त सजा का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार विवाहिता की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोषी के साथ हुई थी। मृतका के पिता कालू राम और माता शीला देवी के अनुसार आरोपी ने उनकी बेटी को शादी के बाद करीब एक साल तक ठीक बर्ताव किया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने शराब के नशे में अपनी विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि दोषी को ऐसा नहीं करने के लिए कई बार समझाया गया था, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा।
इसी दौरान 12 सितंबर 2012 को आरोपी ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने विवाहिता पर केरोसिन छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद विवाहिता को सुंदरनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जहां पर पीड़िता ने अपने माता-पिता और पुलिस के अन्वेषण अधिकारी को बयान देकर बताया था कि आरोपी ने उसे तेल छिड़क कर आग लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने विवाहिता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवाहिता की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। लेकिन विवाहिता के बचने की कोई उम्मीद नहीं होने परक उसे माता-पिता के घर वापस ले जाया गया। जहां पर कार्यकारी अधिकारी वेद प्रकाश ने भी पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। विवाहिता की 22 सितंबर को मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके अदालत में अभियोग चलाया था।
अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए जिला न्यायवादी आरके कौशल ने 16 गवाहों तथा अन्य दस्तावेजों से आरोपी पर अभियोग साबित किया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों से आरोपी के खिलाफ हत्या का अभियोग संदेह की छाया से दूर साबित हुआ है। जिसके चलते अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और उक्त जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें