फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ऐहजू बसाही सड़क पर दरका पहाड़

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के तहत ऐहजू बसाही सड़क पर पहाड़ दरकने से यातायात हुआ अवरूद्ध। स्त्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
गलमाठा नोहली सड़क पर जलभराव, थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर की ऐहजू-बसाही सड़क पर पहाड़ दरकने और नौहली-गलमाठा सड़क पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। लगातार वर्षा और भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर सर्किल के अंतर्गत आने वाली 12 सड़कों को तेज बारिश और भूस्खलन से क्षति पहुंची है। वहीं, उठाऊ पेयजल योजनाएं भी वर्षा से प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश के चलते रणा, गुगली, ब्यास और बिनवा खड्ड उफान पर हैं। रेलवे स्टेशन चौक से लेकर गरोडू, मसोली, छत्तर, भट्ठा और मच्छयाल तक बारिश के पानी के तेज बहाव के साथ बहकर आए मलबे से नालियां बंद हो गईं। आदर्श कन्या पाठशाला, पुलिस थाना और पठानकोट चौक में पानी के तेज बहाव के कारण पैदल आवाजाही भी चुनौतीपूर्ण रही। इसके अलावा भराडू-ब्यूंह, पिपली, द्रुब्बल पंचायत और समखेतर क्षेत्रों में भी बारिश के पानी से हालात बिगड़े रहे। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि तेज बारिश के बावजूद क्षेत्र में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान विभाग को अब तक करीब 9 करोड़ 70 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें