फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रायसन में सड़क से गिरी मोटरसाइकिल, दो घायल

Sun, 01 Dec 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। रायसन कैच फैक्टरी के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में दो युवकों को चोटें आई हैं। घायल दोनों युवकों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 30 नवंबर की रात को करीब 11:00 बजे रायसन कैच फैक्टरी के पास एक माेटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इस पर दो युवक सवार थे। अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल कैच फैक्टरी के परिसर में जा गिरी। इससे सुजल (18), निवासी लोहडी, रायसन, तहसील व जिला कुल्लू और साहिल (19), निवासी खरगा, तहसील व जिला कुल्लू को चोटें आई हैं। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। गौर रहे कि नेशनल हाईवे तीन बाशिंग से पतलीकूहल और 18 मील तक हादसों के लिहाज से संवदेनशील बनता जा रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें