फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मधुमक्खियों के हमले से मां और दो बेटे घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह क्षेत्र के त्रयाम्बला गांव में वीरवार सुबह की घाटना
विज्ञापन

खेत में घास काटने गए थे तीनों, अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह क्षेत्र के त्रयाम्बला गांव में मधुमक्खियों के हमले में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं।जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब सात बजे राजनी पत्नी स्वर्गीय सतीश, अपने दो बेटों सौरभ (18) और गौरव (17) के साथ खेत में घास काटने गई थीं। जैसे ही तीनों खेत में पहुंचे, वहां मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में तीनों बुरी तरह घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी नवनिर्वाचित उप प्रधान फतेह राम को दी। सूचना मिलते ही फतेह राम मौके पर पहुंचे और तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाया गया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित उप प्रधान फतेह राम ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार मिलने से तीनों की जान बच गई और अब उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें