फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विकास खंड सुंदरनगर में 83.37 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदार पंचायत में सबसे अधिक, खिलड़ा में सबसे कम मतदान दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पंचायत चुनाव-2026 के तहत विकासखंड सुंदरनगर की 11 पंचायतों में वीरवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 83.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें 79 प्रतिशत पुरुष तथा 87.72 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विकासखंड सुंदरनगर में दूसरे चरण के दौरान कुल 13,705 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 6,468 पुरुष तथा 7,237 महिलाएं शामिल रहीं। ग्राम पंचायत कंदार में सबसे अधिक 90.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि ग्राम पंचायत खिलड़ा में सबसे कम 76.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कंदार के मतदान केंद्र कंदार-2 में सर्वाधिक 93.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि ग्राम पंचायत खिलड़ा के मतदान केंद्र खिलड़ा-1 में सबसे कम 71.79 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ध्वाल में 84.45 प्रतिशत, देहवी में 89.58 प्रतिशत, भनवाड़ में 84.49 प्रतिशत, कंदार में 90.34 प्रतिशत, कलौहड़ में 80.85 प्रतिशत, सलापड़ में 85.58 प्रतिशत, सलवाणा में 85.46 प्रतिशत, बरतो में 85.07 प्रतिशत, नालग में 83.71 प्रतिशत, टिहरी में 83.07 प्रतिशत व खिलड़ा में 76.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर नियोन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें