फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मां ने छात्रा पर लगाया बेटे को ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज सुंदरनगर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रशिक्षु की मौत के मामले में मृतक की मां ने सवाल उठाए हैं। सुंदरनगर पुलिस थाना में दी शिकायत में मृतक अर्पित की मां का कहना है कि उसका बेटा बीटेक में चौथे सेमेस्टर का छात्र था। आरोप है कि प्रथम वर्ष की एक छात्रा उसे ब्लैक मेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि प्रशिक्षु छात्रा शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। पिछले दिनों बेटे अर्पित को चिकनपॉक्स हुआ था। तब कॉलेज ने उसे हॉस्टल से बाहर जाने को कहा था। वह चार मई से आठ मई तक सुंदरनगर के एक विश्राम गृह में रही। तीन मई की रात को जब अर्पित बीमार हुआ तब काॅलेज प्रबंधन ने कोई मदद नहीं की बल्कि मैं हमीरपुर से आकर चार मई को विश्राम गृह में कमरे की बुकिंग करके अपने बेटे अर्पित शर्मा के साथ आठ मई तक रहीं।
इस दौरान अर्पित शर्मा ने उपरोक्त लिखित बातें साझा कीं। रविवार की सुबह कॉलेज से फोन आया कि अर्पित शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। मां-बाप को विश्वास नहीं हो रहा था कि उनका पुत्र इस तरह का कार्य कर सकता है। पुलिस ने सुसाइड नोट और माता की शिकायत के बाद प्रशिक्षु छात्रा पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार तक वह पुलिस रिमांड पर है। इस बारे में डीएसपी सुंदरनगर ने बताया कि माता के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर प्रशिक्षु को आत्महत्या करने के लिए उकसाने पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर ली गई है। सोमवार तक पुलिस रिमांड पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें