फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो हजार से अधिक सेब की बोरियां सड़ने के कगार पर

विज्ञापन
करसोग के एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण । स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल के तहत आने वाली सेरी बंगलो से स्यांज सड़क बड़े वाहनों के लिए लगभग पिछले एक माह से बंद है। पोगली नामक स्थान पर मलकियत भूमि धंसने से सड़क अवरुद्ध हो रही है। केह, चौरिधार, नराश, कटोल, खादरा, स्यांज बगडा, कलोग, बडोहन, अन्य ग्रामीण स्थानों के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

इससे सेब सड़ने के कगार पर पहुंच गया है। बागवान सड़क बाधित होने से सेब एचपीएमसी के विक्रय केंद्रों में नहीं पहुंचा पा रहे है। करीब दो हजार से अधिक बोरियां फंसी है। बसों की आवाजाही ठप होने से बच्चों को स्कूल आने जाने में भी बहुत मुश्किल आ रही है। ग्रामीणों अपनी बच्चों को पैदल स्कूल छोड़ना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए एसडीएम करसोग को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग करसोग को सड़क बहाल करने के निर्देश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें